फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो का ट्रैफिक प्लान तैयार: तीन जोन में बंटेगी गंगा, 30 मजिस्ट्रेट और 12 एसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Sun, 11 Oct 2026 02:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 22, 24 और 25 को एयर शो होगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। गंगा को तीन जोन में बांटा जाएगा। वहीं एनडीआरएफ भी तैनात रहेगी। वहीं एयर शो की तारीख एक दिन आगे भी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में होने वाले एयर शो में अब सिर्फ 11 दिन बचे हैं। शो को सफल बनाने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुट गए हैं। शो की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, एनडीआरएफ के अधिकारियों ने कमिश्नरी सभागार में पांचवीं बैठक की। एयरशो के दौरान गंगा को तीन जोन में बांटने पर निर्णय हुआ। इस दौरान हर जोन में बचाव कार्य के लिए तीन-तीन नावें और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। बैठक में एयरशो को एक दिन आगे भी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


दो घंटे तक चली बैठक में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा और डीसीपी काशी जोन ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों का पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, अस्पताल, एमरजेंसी के विषय में विस्तृत जानकारी दी। 

सीएमओ ने बताया कि नमो घाट से लेकर मंडलीय अस्पताल तक बनाए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर में पर्याप्त व्यवस्थाएं रहेंगी। गंगा इस पार वाराणसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम और गंगा उस पार डोमरी क्षेत्र में चंदौली की स्वास्थ्य टीम पूरी आपातकालीन व्यवस्था के साथ तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तीन श्रेणी प्लान ए, बी और सी बनाया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम का प्रेजेंटेशन दिया। दो दिनों में फाइनल प्लान प्रस्तुत करने को कहा गया। 

बैठक में मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, एडीजी नवीन अरोड़ा, डीएम सत्येंद्र कुमार चंदौली के डीएम और एसपी व गाजीपुर  के डीएम, एसपी मौजूद रहे। वहीं जौनपुर के डीएम और एसपी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

30 से अधिक मजिस्ट्रेट, 12 एसपी और 30 पीपीएस संभालेंगे व्यवस्था
एयर शो में जुटने वाली भीड़ को देख शहर को सेक्टर और जोन में बांटा जाएगा। सभी सेक्टर और जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। बैठक में हुई चर्चा के मुताबिक एयर शो के दौरान 30 से अधिक मजिस्ट्रेट, 12 एसपी और 30 से अधिक पीपीएस अधिकारियों को व्यवस्था की कमान सौंपी जाएगी।

थाने बनेंगे सात नए, सीसीटीवी से होगी निगरानी
एयरशो के दौरान ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। ताकि किसी भी आपात स्थिति में आसानी से राहत मिल सके। गंगा उस पार 7 अस्थाई थाने, पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। यहां पर चुनिंदा इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी। पुलिस विभाग को ऐसे निरीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है जो भीड़ प्रबंधन में दक्ष हों और दबाव झेल सकें। साथ ही पूरे आयोजन स्थल को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। इसकी निगरानी अलग-अलग कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन

एयर शो का अनाउंसमेंट
एयर शो के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद होंगे। इसे देखते हुए दूरदराज से शो का आनंद लेने वालों के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। क्रिकेट की कमेंट्री जैसा अनाउंसमेंट किया जाएगा। साथ ही घट बैठे शो देखने के लिए लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें