फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malviya Bridge: 25 दिन तक राजघाट पुल पर आवागमन रहेगा ठप, स्कूली बसों को छूट; 13 जनवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन

Fri, 19 Dec 2025 05:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी से चंदाैली को जोड़ने वाला राजघाट पुल की मरम्मत की जाएगी। इसको लेकर 20 दिसंबर से पुल पर आवाजाही की रोक लगा दी गई है। सिर्फ स्कूली बसों और एंबुलेंस का छूट दी गई है।
विज्ञापन
मालवीय पुल पर ढाई महीने चलेगा मरम्मत का काम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Malviya Bridge Varanasi: राजघाट पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत के चलते ट्रैफिक विभाग ने मालवाहकों समेत अन्य चार पहिया वाहनों के आवागमन पर 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक (25 दिन) रोक लगा दी है। वाहन वैकल्पिक मार्ग रामनगर होते हुए हाइवे से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन को जांचा जाएगा, ताकि इस दौरान आने वाली समस्याओं को समय रहते दूर किया जा सके।

विज्ञापन


नमो घाट से पड़ाव चौराहा और पड़ाव से नमो घाट की ओर केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। स्कूल बसों को तय समय में ही गुजरने की छूट दी गई है। सुबह 9 से 10 बजे तक नमो घाट से पड़ाव और दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक पड़ाव से नमो घाट की ओर स्कूल बसें चल सकेंगी।

ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन, एंबुलेंस और स्कूल बसें सामने घाट पुल से गुजरेंगी। इसके अलावा राजघाट और सामने घाट पुल से सभी प्रकार के सवारी वाहन व हल्के-भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चंदौली से वाराणसी और वाराणसी से चंदौली आने-जाने वाले हल्के-भारी मालवाहक वाहन व बसें रामनगर चौराहे से टेंगरा मोड़, विश्व सुंदरी पुल, डाफी टोल प्लाजा, अमरा अखरी, मोहनसराय और पंचपेड़वा रिंग रोड होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

लौटूबीर अंडरपास पर बैरियर
डायवर्जन की वजह से ट्रॉमा सेंटर और मालवीय चौराहे पर बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए विश्व सुंदरी पुल और डाफी टोल प्लाजा के बीच स्थित लौटूबीर अंडरपास पर बैरियर लगाया जाएगा, ताकि बीएचयू और ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन

राजघाट पुल पर वाहनों के गुजरने पर 25 दिन के लिए रोक रहेगी। वाहन वैकल्पिक मार्ग रामनगर होते हुए हाइवे से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन को जांचा जाएगा। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें