फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: एक साल में 23.60 लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन, जानिए,किस महीने आए सबसे ज्यादा यात्री ?

Tue, 03 Jan 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से सोमवार को वर्ष 2022 के विमान सेवाओं और यात्रियों के आवागमन का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में सबसे ज्यादा 2,40,678 यात्रियों का आवागमन हुआ। जनवरी में सबसे कम 1,15,867 यात्रियों का आवागमन हो सका।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर के बाद परिस्थितियां बदलीं तो बाबतपुर से उड़ान भरने और बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वाराणसी एयरपोर्ट अथारिटी के रिकार्ड के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच 23, 60,961 यात्रियों का आवागमन हुआ। इनमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से सोमवार को वर्ष 2022 के विमान सेवाओं और यात्रियों के आवागमन का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में सबसे ज्यादा 2,40,678 यात्रियों का आवागमन हुआ। जनवरी में सबसे कम 1,15,867 यात्रियों का आवागमन हो सका। मई में सर्वाधिक 1090 विमानों का आवागमन हुआ था। जनवरी में 1214 विमान आए और गए, लेकिन यात्रियों के संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हो सका। वाराणसी एयरपोर्ट से रोजाना 56 विमानों का आवागमन होता है। सबसे ज्यादा विमानों का संचालन दिल्ली के लिए हो रहा है। इस रूट पर सप्ताह में अलग-अलग एयरलाइंस के 50 विमानों का संचालन किया जा रहा। मुंबई के लिए सप्ताह में 44 विमान उड़ान भरते हैं। बंगलूरू के लिए 21, हैदराबाद के लिए 15, अहमदाबाद के लिए 12 विमान उड़ान भरते हैं। कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई के लिए भी विमान सेवाएं हैं। शारजाह के लिए प्रतिदिन और काठमांडू के लिए सप्ताह में दो दिन की विमान सेवाएं हैं। 

विज्ञापन

varanasi airport - फोटो : varanasi airport
एक नजर में प्रतिमाह के आंकड़े
साल         यात्रियों की संख्या    विमानों की संख्या 

जनवरी         115867          1214
फरवरी         164737          1368
मार्च            221957          1961
अप्रैल           225046          1935
मई              236234          1990
जून             212738           1792
जुलाई           166105           1384
अगस्त          170326           1443
सितंबर          181514           1416
अक्तूबर         213183           1610
नवंबर           240678           1662
दिसंबर          212576            1476

2019 में 28 लाख यात्रियों का आवागमन
कोरोना की पहली लहर से पहले यानी वर्ष 2019 में 28 लाख यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ लिया था। हालांकि, तब रोजाना बाबतपुर एयरपोर्ट पर 96 विमानों का आवागमन होता था। पिछले वर्ष 56 विमानों का ही आवागमन हुआ था, फिर भी यात्रियों की संख्या 23.60 लाख से ज्यादा रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें