पुलिस लाइन से कचहरी के बीच चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध
पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी और ताड़ीखाना की ओर चार पहिया व मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गोदौलिया से मैदागिन के बीच वीवीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। ऐसे में इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों और व्यापारियों को भी अपने आवागमन की योजना पहले से बनानी होगी। दोपहर में बीएचयू और लंका क्षेत्र में भी यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
सुबह 11 बजे से भिखारीपुर, सुंदरपुर, ककरमत्ता ओवरब्रिज और चितईपुर की ओर से बीएचयू जाने वाले चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। बीएचयू चौराहे से परिसर के भीतर और सुंदरपुर की ओर वाहनों का प्रवेश भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रहेगा।
इस बार ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। कैंट से बीएचयू जाने वाले लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग पर दोपहर तीन बजे तक रोक रहेगी। यात्रियों को सिगरा और रथयात्रा मार्ग से आवागमन करना होगा।