फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर डायवर्जन: शहर में नो-इन्ट्री प्लान लागू, मैदागिन, गोदौलिया से घाटों की तरफ नो व्हीकल जोन; जानें पार्किंग

Sun, 15 Nov 2026 05:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी में यातायात व्यवस्था बदली गई है। मैदागिन और गोदौलिया से घाटों की ओर जाने वाले मार्गों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। शहर में नो-इंट्री प्लान भी लागू रहेगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले वाहन सवार रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन
वाराणसी में यातायात डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार और सोमवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और नो-इन्ट्री प्लान लागू किया है। एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि गोदौलिया और दशाश्वमेध क्षेत्र में रूट डायवर्जन है। रामापुरा, बेनिया, मैदागिन, गोदौलिया और सोनारपुरा तिराहे से प्रमुख घाटों की तरफ सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बेनिया पार्किंग, टाउनहॉल और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अस्सी और भदऊ चुंगी क्षेत्र में भी डायवर्जन है। बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रवींद्रपुरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, भदऊ चुंगी और राजघाट पुल तिराहे से भैंसासुर घाट व नमो घाट जाने वाले वाहनों को काशी स्टेशन पानी टंकी मैदान पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

जारी किए गए निर्देश

सामने घाट और विश्व सुंदरी पुल की तरफ रोक है। रामनगर और बिहार की ओर से आने वाले भारी वाहनों व बसों के लिए अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। बिहार से आने वाली प्राइवेट बसें स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के सामने मैदान में खड़ी होंगी। बीएलडब्ल्यू में सूर्य सरोवर के पास और अंबेडकर चौराहे से शास्त्री घाट की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 

भारी वाहनों की नो-इन्ट्री शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर कड़ी नजर रखी जाएगी। भारी वाहनों के प्रवेश की छूट का समय रात 11 बजे से रात 2 बजे तक ही होगा और 2 बजे के बाद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7317202020 या ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 7839856994 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें