वाराणसी। गणेश चतुर्थी पर्व पर सोमवार को लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। एसपी ट्रैफिक एसके सिंह ने बताया कि यह डायवर्जन सुबह से लेकर रात भीड़ उमड़ने तक जारी रहेगा।
लहुराबीर से मैदागिन के बीच समस्त बड़े वाहन (चार पहिया व तीन पहिया) को पिपलानी कटरा से नाटी ईमली पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो डीएवी कालेज से मैदागिन की तरफ निकलेगें या फिर नाटी ईमली चौकी के सामने होते हुये पानी टंकी चौकाघाट की तरफ से अपने गंतव्य को जाएंगे।
मैदागिन चौराहे से लहुराबीर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो विशेश्वरगंज से गोलगड्डा व मच्छोदरी होकर अपने गंतव्य स्थल को जाएंगे।
मैदागिन चौराहे से डीएवी डिग्री कालेज की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, बल्की उन वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बेनियाबाग की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा बल्कि उन वाहनों को कबीरचौरा से लहुराबीर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।