जाल्हूपुर-विशुनपुरा से रमनारामपुर गांव जाने वाले मार्ग पर नाला ओवरफ्लो कर रहा है। इससे यहां पर यातायात प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग पर काली माता का प्राचीन मंदिर है। इस मार्ग से सटा पुराना नाला है। जाम होने के चलते पानी आगे बढ़ रहा है। बस्तियों से निकलने वाला सीवर सड़क पर फैल रहा है। ग्रामीणों का इसी रास्ते आना-जाना होता है। गांव के लोगों ने अधिकारियों के यहां काफी गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई तो ब्लाॅक कार्यालय से बिना मौके पर गए गलत रिपोर्ट लगा दी गई। मां काली मंदिर के मन्दिर के पुजारी महाबली मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक से अनुरोध किया। उन्होंने आश्वासन भी दिया लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई।