काशी की अनोखी परंपरा का उल्लेख।
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार की खुशियां बांटने के लिए लोग अपने मित्रों और परिचितों के बीच मिठाइयां और भुने हुए अनाज वितरित करते थे। गरीबों को भी ये वस्तुएं दान की जाती थीं। यहां तक कि सबसे गरीब व्यक्ति भी अपने घर के दरवाजे के सामने अपना छोटा-सा चिराग या दीपक जलाता है। कुओं, मंदिरों, मूर्तियों और स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व रखने वाले लगभग सभी स्थानों को दीपों से सजाया जाता है। यह त्योहार धन की देवी लक्ष्मी के सम्मान में मनाया जाता है।
एमए शेरिंग ने अपनी पुस्तक में दीपावली की रात जुआ खेलने की परंपरा का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि समाज के सभी वर्गों, ऊंच-नीच और हर जाति के लोग इस रात जुआ खेलते थे। यहां तक कि ऐसे लोग भी इस परंपरा में शामिल होते थे, जो सामान्य दिनों में कभी जुआ नहीं खेलते थे। यानी दीपावली की रात जुआ खेलना भी उस समय के उत्सव का एक हिस्सा था। हालांकि, शेरिंग ने इस परंपरा के नकारात्मक पक्ष पर भी टिप्पणी की है। उनके अनुसार, इस प्रथा का समाज के लोगों के मन-मस्तिष्क पर अत्यंत अनैतिक और बुरा प्रभाव पड़ता था।