फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रैक्टर-ट्राली रेलवे क्रासिंग पर पलटी, डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरी लाइन के गुजारी गईं ट्रेनें, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। स्थानीय बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली सोमवार की रात पलट गया। रेलवे के अधिकारियों ने जेसीबी से ट्रैैक्टर-ट्राली को ट्रैक से हटवाया और कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
ट्रैक्टर ट्राली में ओवर लोड बालू लादकर सैदपुर की तरफ जा रहा था। पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के रेलवे ट्रैक पर देर शाम करीब साढ़े सात बजे पलट गया। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। साथ ही इस दौरान गुजरने वाली मालगाड़ियों को दूसरे ट्रैक से कॉशन पर गुजरा गया। इधर, ट्रैक्टर के पलटने से रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ भारी वाहनों की कतार लग गई, जबकि छोटे वाहन दूसरे रास्ते आ-जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर-ट्राली को रेलवे ट्रैक से हटवाया। इसके बाद रात नौ बजे के बाद आवागमन बहाल हुआ। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर गाजीपुर प्रदीप कुमार और जेई दीपक कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर आरपीएफ औड़िहार थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें