फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जानकारी देने के बजाय साइबर कैफे भेजते हैं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र वाराणसी में किसी योजना के बारे में पूछने पर विभाग के अधिकारी लहरतारा स्थित साइबर कैफे जाने को बोलते हैं। साइबर संचालक द्वारा फॉर्म भरवाने के लिए 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मांग की जाती है। साथ ही वह ऋण पास करवाने की गारंटी भी देता है। यह आरोप लगाते हुए चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी गुलशन मौर्या ने सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीडीओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जिला उद्योग केंद्र में हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा। उन्होंने उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा से चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र की उन ईकाइयों का ब्योरा देने को कहा जो बंद हो चुकी हैं। उद्यमियों द्वारा चांदपुर में इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या का प्रकरण उठाया। इस पर सीडीओ ने एडीसीपी ट्रैफिक को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को कहा। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश सिंह ने गेल के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारी केवल एक उद्यमी संगठन से ही वार्ता करते हैं। सीडीओ ने गेल इंडिया के प्रतिनिधि को चांदपुर औद्योगिक आस्थान में पीएनजी की आपूर्ति जल्द शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें