फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में ट्रैक्टर ने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को कुचला,मौके पर मौत

Fri, 09 Mar 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में तेजरफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार मेडिकल रिप्रजेंटेटिव(एमआर) की मौके पर ही मौत हो गई। बालू लदे ट्रैक्टर का चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। मृतक की पहचान जयप्रकाश मौर्य (45) पिंडरा थाना के फूलपुर निवासी के तौर पर हुई है।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने काम पर जा रहा था तभी चंद्रा चौराहे सामने आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। बाइक सवार गिर गया और ट्रैक्टर का चक्का उसके उपर चढ़ गया। हादसे में उशकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद जब तक लोग जुटते तबतक चालक फरार हो गया। मृतक की दो पुत्रियां हैं। शव को दीनदयाल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। परिवार को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें