फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिली ट्रैक्टर चालक की लाश: पत्नी के मायके जाते ही उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 18 Sep 2026 07:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लोहता के भरथरा गांव में पत्नी से विवाद के बाद ट्रैक्टर चालक शिवा ने शुक्रवार शाम कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। चार दिन पहले पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह सामने आई है।
विज्ञापन
शिवा यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में पत्नी से विवाद के बाद आहत ट्रैक्टर चालक ने शुक्रवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवा यादव (34) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार, शिवा की पत्नी सोनम यादव का परिवार के लोगों से अक्सर विवाद होता था। चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोनम अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चंदवक, जौनपुर चली गई थी। शुक्रवार की शाम शिवा घर में अकेला था। परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी के मायके चले जाने और विवाद से वह काफी आहत था।

शाम को परिजन शिवा के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर शिवा पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोहता थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फंदा लगाने का कारण पारिवारिक कलह सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिवा की पत्नी से आए दिन विवाद होता था। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले भी विवाद के बाद वह बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शिवा ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। इनमें रिशू (5) और खुशी (3) वर्ष की हैं। घटना के बाद दोनों बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें