फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटे काशी में फंसे 14 पर्यटक, कहा धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में फंसे मदुरई के 14 पर्यटकों को जब पता चला कि उनके घर जाने का इंतजाम हो गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। पिछले डेढ़ महीने से वे काशी में लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए थे। उन्होंने थक हार कर पीएम से घर भेजने की गुहार लगाई थी। पर्यटक दल के वेट्रिचेलवन ने बताया कि जिला प्रशासन ने 14 सदस्यों के लिए पास जारी कर दिया। सदस्यों ने अपने पैसे से जाने के लिए बस का इंतजाम किया। प्रति यात्री आठ हजार रुपये देकर बस से रवाना हुए। बाकी 8 अभी काशी में ही हैं। दल के सदस्यों ने कहा कि समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ने लॉकडाउन के दौरान परिवार के सदस्यों की तरह हमारी मदद की और हमारे जाने में जो सहयोग किया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। गेस्ट हाउस संचालक विनोद ने भी काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें