फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पर्यटन विकास कार्यों की श्रृंखला बनेगी : रीता बहुगुणा जोशी

Tue, 16 Oct 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पर्यटन व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की पर्यटन व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बनारस में एक लाख करोड़ रुपये से पर्यटनस्थलों का विकास किया जाएगा। पिंडरा विस में ही तीन हजार करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने सोमवार को नकटी गांव स्थित नकटेश्वरी धाम में 166.96 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण योजना का शिलान्यास किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने मां नकटेश्वरी देवी का दर्शन पूजन किया।

उन्होंने कहा कि विश्व में धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थल के रूप में वाराणसी का नाम सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गया है। पिछली सरकारों में पर्यटन विभाग का वार्षिक बजट 70 करोड़ रुपये रहता था लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक हजार करोड़ रुपये हो गया है। पर्यटन से पांच लाख लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि क्षेत्र में कई हजार करोड़ की योजनाएं शुरू हो रही हैं। विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि पिंडरा क्षेत्र में तीन हजार करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है। उधर, रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को नकटेश्वरी मंदिर से वाराणसी तक महानगर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस दिन में तीन फेरे लगायेगी।

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व संचालन डॉ. जेपी दूबे व मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी (किसान मोर्चा) शैलेश पांडेय, खादी ग्रामोद्योग के प्रशासक नागेंद्र रघुवंशी आदि ने विचार व्यक्त किये। पर्यटन मंत्री का पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें