फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जी 20 व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जी-20 को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम में व्यापार मंडल, ऑटो चालक संघ और फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के साथ बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के साथ सहयोग की अपील की गई। इस दौरान सभी संगठनों ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम में हुई बैठक में अतिक्रमण हटवाने के संबंध में बातचीत की गई। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति को वेंडिंग जोन में ही व्यापार करने को कहा गया। पार्किंग में वाहन खड़ी करने और कई जगहों पर नई पार्किंग बनवाने की बात कही गई। बैठक में अजीत सिंह बग्गा, रूबी खान, गुड्डू खान, प्रभाकर सिंह, नताशा तनेजा, ईश्वर सिंह, सोनीकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें