पौधरोपण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करते पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के हरहुआ ग्राम सभा में पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह ने मंगलवार को लक्ष्य के 20 लाख पौध रोपण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम सहित कई भाजपा नेता के उपस्थिति थे। जिले में अलग अलग विभागों की ओर से कुल 20 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है।
बीते एक जुलाई को वनविभाग की ओर से पहले चरण में पांच लाख पौधे लगाए थे। इसी क्रम में दूसरे चरण में 14 लाख पौध रोपण की शुरुआत पर्यटन मंत्री बरगद का पौध लगाकर की। छह 1.39 लाख और सात जुलाई को भी 1.39 पौध रोपण किये जाएंगे।