फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बड़ा सड़क हादसा, फोरलेन बाईपास पर फत्तूपुर गांव के पास ट्रक-पिकअप की टक्कर, तीन की मौत

Tue, 05 Jul 2022 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में बदलापुर कोतवाली इलाके के वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर मंगलवार की भोर लगभग तीन बजे के ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जौनपुर में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जौनपुर में बदलापुर कोतवाली इलाके के वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर मंगलवार की भोर लगभग तीन बजे के ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 

रात में एक पिकअप गाड़ी टेम्पो ट्रैवलर को टोचन कर लखनऊ की तरफ जा रही थी, जैसे ही वह फत्तूपुर गांव स्थित जैसवार ढाबे के सामने पहुंची  वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


टेम्पो ट्रैवलर का चालक जो पिकअप में बैठा था उसकी जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान परवेज अख्तर पुत्र आलमगीर निवासी रेवासा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के रुप में हुई। जबकि अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें