काशी तमिल संगमम में कला दिखाते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर दक्षिण भारतीय पर्यटक 300 रुपये से 1500 रुपये तक की बनारसी साड़ी खरीदते हैं। कुछ पर्यटक शुद्ध बनारसी साड़ी खरीदते हैं। शुद्ध बनारसी साड़ी की कीमत 2000 रुपये से शुरू होती है। अधिक दाम की साड़ियां कम लोग खरीदते हैं।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी ने बताया कि काशी तमिल संगमम कार्यक्रम को लेकर विदेशों से फोन आ रहे हैं। आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, कनाडा, अमेरिका आदि जगहों से तमिल बंधुओं के फोन आ रहे हैं। वे भी इस कार्यक्रम में आने की इच्छा जता रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से आने वाले दिनों में पर्यटन को काफी फायदा होगा। ज्यादातर दक्षिण भारतीय यहां दर्शन पूजन, गंगा स्नान व तर्पण के लिए आते हैं।