फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने गांव में लगाई चौपाल, मुख्य विकास अधिकारी को दिए निर्देश

Tue, 14 Mar 2023 02:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं, ग्रामीणों से किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिसको लेकर गांव के भाईलाल एवं रामराज यादव ने किसान सम्मान निधि योजना का पैसा न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने परमंदापुर गांव लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आराजी लाइन विकासखंड के परमंदापुर स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार को सुबह आयोजित जन चौपाल में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने सुनी समस्याएं। इस दौरान उन्होंने वृद्धा पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों से प्राप्त किया। साथ ही साथ पात्रता के बावजूद भी वृद्धा विधवा पेंशन न पाने वाले लाभार्थियों से सीधी वार्ता कर पेंशन में आने वाली समस्याओ का तत्काल निस्तारण करने का आदेश सीडीओ को दिया।

विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों से किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिसको लेकर गांव के भाईलाल एवं रामराज यादव ने किसान सम्मान निधि योजना का पैसा न मिलने की शिकायत की।  जिस पर उन्होंने संबंधित लेखपाल को जांच कर समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिए। वहीं इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर रखकर के दरवाजे पर जाकर निस्तारित करने के लिए कटिबद्ध हैं।

Trending Videos

मुख्य विकास अधिकारी को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
देश एवं प्रदेश की सरकार सदैव आप लोगों के सुख दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ में आने वाली   समस्याओं को 15 दिन के भीतर निस्तारित करने का आदेश  संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। भूमिहीनों के आवास में आने वाली  समस्याओं को लेकर उन्होंने  राजस्व विभाग द्वारा आवासीय पट्टा  करने का आदेश। इस दौरान मंत्री ने गांव में हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। तथा उन्होंने कहा कि गांव के जो भी व्यक्ति भूमिहीन है और सरकारी जमीन पर अपना आशियाना बना कर जीवन यापन कर रहे हैं उनको बेदखल न किया जाये।
 
विज्ञापन

जन चौपाल लेते मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
इंटरलॉकिंग हैंडपंप रिबोर आवास  सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एक-एक योजनाओं का लाभ जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाता तब तक हमारी सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। वही मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने ग्राम पंचायत सचिव सुरजीत गुप्ता व ग्राम प्रधान राजेश पटेल को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लगाई फटकार इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विधायक सुशील सिंह विधायक टी राम सीडीओ हिमांशु नागपाल खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जयसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें