फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Top News: बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम व फर्नीचर की दुकान में आग लगी सहित पढ़ें अन्य खबरें...

Thu, 25 Apr 2024 11:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi Top News: वाराणसी के लोहता स्थित कुशवाहा नगर स्थित गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग के कारण दीवारों पर भी दरारें पड़ गई हैं। दूसरी घटना मिर्जामुराद के लल्लापुरा गांव की है जहां बकरे की बलि के दौरान एक युवक की ऊंगली कट गई। आइए जानते हैं अन्य खबरें...
विज्ञापन
आज की खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहता के कुशवाहा नगर स्थित बिल्डिंग मटेरियल और फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का पेंट और फर्नीचर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने लगभग साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार की सुबह छह बजे आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन


लोहता-रोहनिया मार्ग पर कुशवाहा नगर में सत्यम मौर्या का कांप्लेक्स है। कांप्लेक्स के प्रथम तल में सत्यम मौर्या की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है और बेसमेंट में गोदाम है। बेसमेंट में बखरिया के रामबली की फर्नीचर की दुकान और गोदाम है। 

बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे बेसमेंट में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने फर्नीचर की दुकान और बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण भाग कर मौके पर आए और पुलिस को सूचना देकर काबू पाने का प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर एक-एक कर आईं दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग में जगह-जगह दरार पड़ गई है।

मड़ई में आग लगी, सारा सामान जला
गडखड़ा के डगराडीह गांव की मलिन बस्ती में गुरुवार की दोपहर विजयी की मड़ई में आग लग गई। आग लगने से घर में बंधी हुई पड़िया जल गई। इसके अलावा लगभग 30 क्विंटल गेहूं सहित घर का सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने पानी व बालू और मिट्टी फेंक कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देरी हो चुकी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

Trending Videos

बकरे के बलि के दौरान कटी उंगली, गांव में दो गुटो में हुई मारपीट

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के गांव लल्लापुर में मंगलवार को अंधविश्वासी महेंद्र के कहने पर एक बकरे की बलि दी जा रही थी। बकरे को पकड़ने के लिए गांव के ही एक युवक बिंद को कहा गया। वह बकरा पकड़कर बैठा था, बलि के दौरान धारदार हथियार से युवक की भी उंगली कट गई।

इससे मौके पर जमा ग्रामीणों के दो गुटों मारपीट शुरु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अमरनाथ बिंद निवासी ग्राम सेमरी थाना कछवा बाजार जिला मिर्जापुर, अरविंद कुमार बिंद, अजय कुमार बिंद व महेंद्र प्रसाद बिंद निवासी ग्राम लल्लापुर थाना मिर्जामुराद को शांति भंग में निरुद्ध कर जेल भेज दिया। 

पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बृहस्पतिवार को गरथमा बाजार के पास से पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जय प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश निवासी महमूरगंज थाना भेलूपुर पर 24 अप्रैल को पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

शादी से मुकरे लड़के पक्ष के लोग, पूछने पर की मारपीट
नगवां लंका की निवासी युवती ने रामनगर रामपुर निवासी राहुल और उनके माता-पिता व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि राहुल के साथ उसकी शादी तय हुई थी और नौ दिसंबर तिथि भी तय हो गई थी। मगर ऐन वक्त बिना कोई कारण बनाए लड़का पक्ष के लोग शादी से मुकर गए। लड़की परिजनों के साथ लड़के के घर गई और शादी की तिथि के बारे में पूछा तो लड़के के परिजनों ने मारपीट की।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में तीन वर्ष से वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कौशांबी जिले के कोखराज थाना के पुरानी बाजार भरवारी के चांद बाबू के रूप में हुई है। उसके पास से एक डीसीएम ट्रक और एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है।

चांद बाबू के खिलाफ वाराणसी, भदोही, प्रयागराज और कौशांबी जिले में अलग-अलग आरोपों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि चांद बाबू का मुख्य काम पशु तस्करी का है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में लंका थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे चंदौली से प्रयागराज की ओर जाते समय विश्व सुंदरी पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया है। 

विश्वनाथ गली में फिर सीवर ओवरफ्लो
विश्वनाथ गली से त्रिपुरा भैरवी जाने वाली गली में फिर सीवर ओवरफ्लो होने लगा। इससे आसपास के लोगों के साथ दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को भी दिक्कत हुई। यहां पर पुरानी लाइन होने के कारण महीने में एक से दो बार यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी है। 



जलकल की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के दुकानदार रामलाल ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो के चलते ग्राहक भी दुकान पर नहीं चढ़ते हैं। कई बार सीवर इतना बदबू करता है कि लोग परेशान हो जाते हैं। क्षेत्र के पार्षद नरसिंह दास बाबा ने बताया कि जलकल को सूचित किया गया है। 

देर रात में उन्होंने सफाई के लिए कर्मचारी लगाए है। चूंकि दिन में भीड़ के चलते यहां सफाई में दिक्कत होती है। इस नाते रात में काम लगाया गया। जलकल के अधिकारियों ने कहा कि काम लगाया गया है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

27 से 30 अप्रैल तक बांटे जाएंगे दिव्यांग सहायता उपकरण
हरि कृष्णा फाउंडेशन और हरिओम स्माइल (वड़ोदरा) संस्था की ओर से अपंगता मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। 27 से 30 अप्रैल तक लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर सिंधी धर्मशाला में सुबह दस से शाम पांच बजे तक शिविर लगेगा। शिविर में दिव्यांग सहायता उपकरण बांटे जाएंगे। मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी होंगे। ये जानकारी भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने दी है। 

जनसभा से पूर्व आनंद पहुंचे बुद्ध की शरण में

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने गुरुवार की शाम भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचकर पूजा पाठ की। वे शाम करीब चार बजे सारनाथ स्थित धम्म शिक्षण संस्थान पहुंचे। यहां उनका स्वागत बौद्ध भिक्षु चंदीमा थेरो ने किया। इसके बाद महाबोधि सोसाइटी के संयुक्त सचिव सुमितानंद थेरो ने विधि विधान से बौद्ध परंपरा अनुसार पूजा-पाठ करवाया। भिक्षुओं ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। 

विकास इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में गुरुवार को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिवावकों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में विशाल पटेल ने 95.20 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में चौथा, बबिता ने 94़ 40 फीसदी अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

वहीं, हाईस्कूल में पायल पटेल ने 94.50 फीसदी अंक के साथ, अर्पिता मौर्या ने 94.33 अंक हासिल कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में कॉलेज के 988 में 488 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं, हाईस्कूल में 879 में 567 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सचिव डॉ. आशा सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और परिणामों के लिए अध्यापकों के अथक प्रयास की सराहना की। 

शहनाई पर राग मधुवंती सुनाकर किया मुग्ध
वाराणसी के नमो घाट पर चलने वाले काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को दिल्ली के घनश्यामचंद ने शहनाई पर धुन छेड़कर सभी को मुग्ध कर दिया। राग मधुवंती में तीनताल तथा बनारसी दादरा बजाकर आनंदित किया। गायिका पूजा बसाक एवं उनके शिष्यों ने चैती, कजरी व दादरा की बंदिशों को स्वर देकर विभोर किया। संचालन अंकित सिंह तथा संयोजन अंशुमान महाराज ने किया। 

प्रो.एलपी मीणा बने मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष

आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग में प्रो. एलपी मीणा को नया अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक इस पद पर कार्यरत प्रो. धीरज किशोर का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. मीणा को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति 27 अप्रैल से तीन वर्ष की अवधि तक के लिए की गई है।

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र से 10 बंदर पकड़े
नगर निगम की ओर से विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में बंदरों को पकड़ा जा रहा है। नगर निगम के पशु चिकित्सालय के प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी की अगुवाई में मथुरा से आई टीम जाली लगाकर बंदरों को पकड़ रही है। टीम ने अभी तक 10 बंदरों को पकड़ा है। बंदरों को नौगढ़ के जंगलों में छोड़ा जाएगा। 

औरंगाबाद से 850 किलो प्लास्टिक पकड़ा, अतिक्रमण हटवाए
नगर निगम की ओर से गुरुवार को अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। औरंगाबाद क्षेत्र के एक गोदाम से 850 किलो प्लास्टिक पकड़ा गया। इसे जब्त करने के साथ चार दुकानों पर 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही नई सड़क से दशाश्वमेध तक अतिक्रमण हटाए गए। कई दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। 

नगर आयुक्त ने मछोदरी पार्क का किया निरीक्षण
स्मार्ट सिटी के सहयोग से सुंदरीकरण कराए जा रहे मछोदरी पार्क का निरीक्षण नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के इंजीनियर को बेहतर ढंग से काम करने की हिदायत दी। नगर निगम की ओर से 60 पार्कों को सुंदरीकरण कराया जाना है। इन पार्कों में बेहतर रंग रोगन के अलावा बच्चों केलिए झूले और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। 

हर बूथ पर कांग्रेस के साथ होंगे सपा कार्यकर्ता
शहर उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को सपा ने बैठक कर रणनीति बनाई। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस के साथ सपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की बैठकों में सपा नेता और सपा की बैठकों में कांग्रेस के नेता भाग ले रहे हैं। हर बूथ पर कांग्रेस के अलावा सपा के भी कार्यकर्ता बैठेंगे। सेवापुरी, रोहनिया, उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा के पदाधिकारियों से प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है।

मनोज कुमार ट्रेड यूनियन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बने
ट्रेड यूनियन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यालय में गुरुवार को पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें लोको पायलट राकेश पाल को मंडल मंत्री, कार्यालय अधीक्षक मनोज कुमार को मंडल अध्यक्ष और अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने पदाधिकारियों को शपथ दियाई। 
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष को किया याद

सपा कार्यालय अर्दली बाजार में गुरुवार को पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामा यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके जीवन से जुड़ी यादों पर चर्चा की गई। इसके पूर्व उनके आवास रघुनाथपुर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि रामा यादव सरल स्वभाव के इंसान थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, आनंद मोहन गुड्डू आदि मौजूद रहे। 

शुक्रवार को चार घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
पांडेयपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई के कारण शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अपराह्शान तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। नगरीय विद्युत निर्माण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह बताया कि 33 केवीए उपकेंद्र पांडेयपुर के लालपुर फीडर से बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इससे लालपुर, पांडेयपुर, राय साहब का बगीचा आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 

शिवम अग्रहरि बने जिला संयोजक
गंगा सेवक शिवम अग्रहरि को गंगा विचार मंच का जिला संयोजक बनाया गया। मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी ने बृहस्पतिवार को शिवम को नियुक्त किया। नमामि गंगे महानगर के सह संयोजक शिवम गंगा निर्मलीकरण अभियान से जुड़े हैं। गंगा विचार मंच गंगा स्वच्छता के लिए कार्य करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें