कुल मिलाकर इस निर्णय के बाद टोल प्लाजा संचालन करने वाली कंपनी की आय में रोजाना लाखों रुपये का इजाफा हो जाएगा। यहां बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर वाराणसी से बिहार जाने वालों को डाफी टोल पर शुल्क देकर गुजरना पड़ता है।
ऐसे ही वाराणसी से गाजीपुर-गोरखपुर जाने वालों को कैथी टोल से गुजरना पड़ता है। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को मासिक पास जारी किया जाता है। डाफी और कैथी टोल प्लाजा पर 315 रुपये जमा कर अपने स्थानीय होने का प्रमाण देकर पास जारी कराया जा सकता है।
प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा की नई दरें एक अप्रैल से वसूली जाएंगी और वाहन चालकों की इसकी सूचना दी जा रही है। डाफी टोल प्लाजा पूरी तरह फास्टैग से लैस है और यहां वाहन के निर्धारित स्थान पर पहुंचते ही ऑनलाइन भुगतान होता है।
पढ़ेंः योगी सरकार का आदेश है कोई गहना पहनकर नहीं चलेगा... कहकर कंगन और अंगूठी उतरवा ले गए उचक्के
वाहन एक तरफ यात्रा आने जाने के लिए मासिक पास
- कार-जीप,वैन 75 110 2495
- हल्के व्यवसायिक, मिनी बस 120 180 4030
- बस और ट्रक 255 80 8445
- तीन से छह एक्सल 395 595 13245
- सात एक्सल वाले ओवर साइज 485 725 16125
वाहन एक तरफ यात्रा आने जाने के लिए मासिक पास
- कार-जीप, वैन 130 195 4350
- हल्के व्यवसायिक, मिनी बस 210 315 7030
- बस और ट्रक 440 665 14725
- तीन से छह एक्सल 480 725 16065
- सात एक्सल वाले ओवर साइज 845 1265 28115