सारनाथ (संवाददाता)। करयुद्ध संप्रदाय के 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे शुक्रवार को बोध गया से सारनाथ आएंगे। दोपहर तीन बजे उनका यहां आगमन होगा। इसके मद्देनजर सारनाथ में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। करमापा यहां आने के बाद पहले खजुही स्थित बज्र विद्या संस्थान में अपने आध्यात्मिक गुरु थंगूरिंग पोंछे से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 18 से 25 मार्च तक उनके सारनाथ प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित है।
करमापा यहां बज्र विद्या संस्थान परिसर में 21 से 24 मार्च तक पर्यावरण पर आयोजित होने वाले सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में पर्यावरण से जुड़े विविध पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। पर्यावरण के प्रति बौद्ध भिक्षुओं और पर्यावरणविदें के बीच सुझावों और जानकारियों का आदान-प्रदान होगा।