फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मधुबन स्थित हनुमान मंदिर का शृंगार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचवटी मधुबन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का वार्षिक शृंगार समारोह मंगलवार को होगा। रामनगर की रामलीला शुरू होने से पूर्व बने इस हनुमान मंदिर के बारे में मान्यता है कि लगभग 200 साल पूर्व बगीचे की सफाई के दौरान जमीन के अंदर हनुमानजी की प्रतिमा मिली थी। आयोजन प्रमुख आलोक कुमार सेठ ने बताया कि हर वर्ष यह आयोजन होता है। इस मौके पर हनुमान जी महाराज का दिव्य शृंगार किया जाएगा। कीर्तन-भजन का आयोजन भी होगा। शाम पांच बजे से दर्शन-पूजन का क्रम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मधुबन स्थित यह मंदिर विश्वविख्यात रामलीला से जुड़ा हुआ है। लंका जलाने और मां जानकी का पता लगाकर हनुमान जब श्रीराम के पास लौटते हैं तो भूख लगने पर मधुबन में फलों का स्वाद चखा था। यह प्रसंग इसी मधुबन में मंचित किया जाता है। शृंगार कार्यक्रम में हनुमान जी का दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें