फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज जन आक्रोश स्कूटी रैली, कल मशाल जुलूस

विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विपक्ष द्वारा विरोध पर महिला जन आक्रोश, कल निकलेगी विशाल स्कूटी रैली - फोटो : 1
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष की ओर से विरोध किए जाने के खिलाफ जन आक्रोश स्कूटी रैली शनिवार को निकाली जाएगी। अगले दिन रविवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर की महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करने के लिए शुक्रवार की शाम 5 बजे नगर निगम तिलक प्रतिमा से स्कूटी रैली निकाली जाएगी जो आजाद पार्क लहुराबीर तक जाएगी। 27 अप्रैल को महिलाओं की ओर से एक विशाल मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान का विषय है। बैठक में कार्यक्रम संयोजिका साधना वेदांती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. भावना सिंह, कुसुम पटेल, जया मिश्रा, पूजा दीक्षित, रचना अग्रवाल, शालिनी यादव, साधना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें