फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुरु अर्जन देव का 420वां शहीदी दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव का 420वां शहीदी दिवस बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। सिख संगत की ओर से शहर में 11 जगहों पर मीठे और ठंडे शरबत का वितरण किया जाएगा। गुरुद्वारा गुरुबाग में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत बुधवार की शाम सजे दीवान से हुई। अमृतसर के प्रसिद्ध कथावाचक किशन सिंह और खरड़ वाले पंथ के रागी जत्थे कुलविंदर सिंह ने गुरमत विचारों और गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर चला। बृहस्पतिवार की सुबह कीर्तन दरबार सजेगा। मुख्य दीवान में किशन सिंह और कुलविंदर सिंह के साथ-साथ हजूरी रागी नरिंदर सिंह और गुरुद्वारा नीचीबाग के हजूरी रागी रकम सिंह संगत को गुरुवाणी से सराबोर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें