फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि में शोध साहित्य को मिलेगी नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विवि में बुधवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विवि के सेवा-निवृत्त वेदांतशास्त्र के प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी द्वारा रचित त्रिखंडीय महत्त्वपूर्ण ग्रंथ शोधनिबन्धचन्द्रिका का लोकार्पण किया। कहा कि यह शोध निबंध संस्कृत शोध साहित्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण कदम है। इस कृति में शोध-पद्धति, शास्त्रीय विश्लेषण, तात्त्विक विमर्श एवं अकादमिक लेखन के विविध आयामों का अत्यंत प्रामाणिक व व्यवस्थित निरूपण बहुत ही सरल ढंग से प्रो. रामकिशोर ने किया। कुलसचिव राकेश कुमार (आईएएस) ने कहा कि विवि के वरिष्ठ आचार्यों द्वारा की जा रही ऐसी साहित्य-साधना संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक समृद्धि का सशक्त प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें