यूपी बोर्ड की ओर से 28 जुलाई को कराई गई कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। अब तक दो दिनों में 1307 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। मंगलवार को मूल्यांकन का अंतिम दिन है। इस बार सभी कॉपियां ऑनलाइन जांची जा रही हैं। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन के लिए मदरसा वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज अटेसुआ को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों में 1307 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। इसमें रविवार को 293 और सोमवार को 1014 कॉपियां जांची गईं। मंगलवार को अंतिम दिन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।