फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के गांव में प्रधानी का चुनाव आज

Wed, 09 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को जगतपुर इंटर कालेज से आराजीलाइन ब्लॉक के लिए और डिवाइन सैनिक स्कूल से काशी विद्यापीठ के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।
विज्ञापन


देर शाम को पोलिंग पार्टियां सभी बूथों पर पहुंच भी गईं। सुरक्षा बलों ने भी बूथों को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्राम पंचायत चुनाव में अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।

पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। प्रधान पद के लिए काशी विद्यापीठ में 93 पदों पर 835 और आराजीलाइन में 117 पदों पर 825 प्रत्याशी मैदान में हैं
विज्ञापन


 इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए काशी विद्यापीठ में 1297 पदों पर 1180 और आराजीलाइन में 1533 पदों पर 483 प्रत्याशी हैं। मतदान के बाद 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतगणना होगी। इसके लिए 7080 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उम्मीद है कि 12 घंटे के भीतर सभी परिणाम जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें