फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज भाजपा के 28,087 बूथों पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को काशी क्षेत्र के सभी 28,087 बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को सभी मंडल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश कार्यालयों को फूलों, लाइटिंग और रंगोली से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की विचारधारा पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे और ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। 7 से 12 अप्रैल तक ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान कर योजनाओं की उपलब्धियां बताएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें