फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार से अधिक यात्रियों को लेकर आज वाराणसी आएंगी 5 ट्रेनें, घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 200 बसें रिजर्व 

Wed, 13 May 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ट्रेन में बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से छह हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर बुधवार को पांच ट्रेनें वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के इन यात्रियों के लिए रोडवेज की 200 से अधिक बसें रिजर्व की गई है।  गांधीधाम, भावनगर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली इन ट्रेनों के यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्टे

विज्ञापन


शन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत यात्रियों को भिजवाया जाएगा। राजकोट से श्रमिकों को लेकर आई ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम सात बजे पहुंची। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज की बसों से विभिन्न जनपदों को भिजवाया गया। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में भोजन व पानी की व्यवस्था सही नहीं थी।

गुलजार हुआ पीडीडीयू नगर जंक्शन

लॉकडाउन की वजह से 50 दिन से बंद ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। इससे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी गुलजार हो गया। लॉकडाउन की वजह से फंसे यात्रियों में मंजिल तक पहुंचने की बेचैनी ऐसी रही कि ट्रेन आने के चार से पांच घंटे पहले ही वे स्टेशन पहुंच गए। यहां जनपद के अलावा बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, बिहार के भभुआ, के लगभग सौ यात्री पहुंचे थे। 

 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कोविड-19 की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से ही ट्रेन सेवाएं बंद हैं। हालांकि आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों और पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है।  एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से श्रमिकों को उनके जिले तक पहुंचाया जा रहा है। इस बीच, मंगलवार से रेलवे ने 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया।

पहले दिन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी के लिए ट्रेन चली। हावड़ा दिल्ली रूट पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पांच जोड़ी ट्रेनें क्रमश: दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-पटना, दिल्ली रांची, दिल्ली-भुवनेश्वर, दिल्ली-अगरतल्ला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होना है। मंगलवार रात  राजेंद्रनगर नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन स्टेशन पर आने वाली थी। इससे यात्रा के लिए लोग पांच घंटे पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें