फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.टीके लहरी मामला: 53 सेकेंड का वीडियो वायरल, मरीज के तीमारदार ने बताई आंखों देखी; भूमिका पर उठे सवाल

Mon, 21 Sep 2026 11:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में डॉ. टीके लहरी से जुड़े मामले में मरीज के तीमारदार का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। तीमारदार ने वीडियो में घटना को लेकर अपनी बात रखी। वहीं हृदय रोग विभाग के प्रो. ओमशंकर ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर बीएचयू प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
डॉ. टीके लहरी को थप्पड़ मारने से संबंधित वीडियो वायरल। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक विभाग के आईसीयू में भर्ती पद्मश्री डॉ.टीके लहरी को थप्पड़ मारने के आरोपों की जांच अभी चल ही रही है कि इस बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से मामला गरमा गया। 

विज्ञापन




53 सेकेंड के इस वीडियो को आईएमएस बीएचयू हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर ने अपने फेसबुक पेज पर सोमवार की सुबह शेयर किया। इसमें वह एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह व्यक्ति उस मरीज का तीमारदार है, जो डॉ. लहरी के बेड के बगल में भर्ती था। वीडियो में संबंधित व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है कि डॉ. लहरी के साथ दुर्व्यवहार उस दिन हुआ था।इसके बाद से प्रो.ओमशंकर ने अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद
प्रो.ओमशंकर की ओर से जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें वह सामने खड़े व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। इसमें वह व्यक्ति यह कहते नजर आ रहा है, जो घटना हुई, वह उसके सामने हुई। अब लोग सफाई दे रहे हैं कि वो यानी डॉ.टीके लहरी गिर गए। जब भी कोई घुसा या थप्पड़ मारता है तो आंख लाल हो जाता है। वो वीडियो पर चेहरे पर पंजा लगाते हुए बता रहा है कि इसी तरह हाथ चेहरे पर डॉ.लहरी के लगाया गया था। 

घटना के समय डॉ. लहरी बेड पर गिर गए थे, पीछे लोगों ने पकड़ लिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रो.ओमशंकर ने बीएचयू प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, बीएचयू अस्पताल के एमएस को फोन करने पर फोन तो नहीं उठा। व्हाटसएप पर एक मैसेज भेजकर उनका जवाब जानने की कोशिश की गई तो किसी ने व्हाटसएप पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

15 दिन बाद नहीं पता चल सका चेहरे पर निशान क्या था
सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में बेड नंबर 2 पर भर्ती डॉ.टीके लहरी को उन्हीं के विभाग के डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत परिजनों ने 1 सितंबर को ईमेल से कुलपति, आईएमएस निदेशक, एमएस सहित अन्य अधिकारियों से की थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। 

इसके बाद मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ ही सपा, कांग्रेस नेताओं सहित कई लोग बीएचयू पहुंचे और डॉ.लहरी के सेहत की जानकारी ली। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देश पर ही मामले की 7 सितंबर से जांच चल रही है।

इसमें बीएचयू ने सात डॉक्टरों की कमेटी बनाई तो राज्यमंत्री ने 15 दिन का समय बीतने के बाद अब तक यह नहीं पता चल सका कि आखिर डॉ. लहरी के चेहरे पर चोट के निशान क्या थे। हालांकि राज्यमंत्री ने खुद अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर डॉ. लहरी के आंखों में लालिमा और चेहरे पर निशान को गंभीर बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें