अजगरा गांव में मंगलवार की देर शाम विवाहिता ने फंदे पर लटक जान दे दी। मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में परिजनों बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया। वहीं, विवाहिता के पिता ने दामाद के बुआ पर ताना मारने का आरोप लगाया है।
अजगरा निवासी किशुन विश्वकर्मा की पत्नी रेनू विश्वकर्मा (24) की शादी छह साल पूर्व हुई थी। छह साल से उसकी कोई संतान नहीं थी। शाम के समय साड़ी के फंदे से रेनू को लटका देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंचे रेनू के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद की बुआ संतान नहीं होने पर बेटी को ताना मारतीं थीं। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।