Varanasi News: वाराणसी में निकाली गई भव्य-दिव्य तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिले के अधिकारियों के साथ आमजन ने भी अपनी देशभक्ति दिखाई। इस दाैरान युवाओं ने तरह-तरह के करतब भी दिखाए।
विज्ञापन
1 of 24
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते व्योमेश शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
Tiranga Yatra in Varanasi: अमर उजाला और जिला प्रशासन की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में करीब 4000 से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें 10 विद्यालयों से करीब 3200 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं और करीब 200 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 24
महिला व्यापार मंडल ने दिखाई सहभागिता।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से करीब 800 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही पुलिस और नगर निगम की टीम रैली में व्यवस्थाएं संभालती रही।
विज्ञापन
3 of 24
पारंपरिक परिधान पहन छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा।
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा में शामिल पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आई छात्राओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं बटुकों ने शंखनाद किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से छह टीमों का चयन किया गया है। इन्हें क्रमश: 21000, 11000 और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 10 सांत्वना पुरस्कार के तहत 1100 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
4 of 24
बटुकों ने किया शंखनाद तो शुरू हुई तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक संगठन भी हुए शामिल
बारिश के बीच अमर उजाला और जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों का गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
5 of 24
काशी विद्यापीठ से निकली तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर से निकलकर करीब दो किलोमीटर की दूरी वाली इस यात्रा में भारत माता की जय... की गूंज हर ओर सुनाई देती रही।
स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने बैंड की धुन पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। तिरंगा यात्रा और बाइक रैली का एसोसिएट स्पांसर इंडियन ऑयल है।
विज्ञापन
6 of 24
स्केटिंग कर रहे बच्चों ने भी लिया हिस्सा।
- फोटो : अमर उजाला
गांधी अध्ययनपीठ के सामने से निकली तिरंगा यात्रा को मेयर अशोक कुमार तिवारी, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीजी पीयूष मोर्डिया, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, इंडियन ऑयन के डिवीजनल सेल्स हेड राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
7 of 24
शहनाई से हुआ लोगों का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं आई। देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राएं थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनका जोश पूरी यात्रा के दौरान बना रहा। श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के 21 बटुक भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
8 of 24
छात्राओं ने दिखाई सहभागिता, देश को किया नमन।
- फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी के नेतृत्व में एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा माैजूद रहे। तिरंगा यात्रा की तैयारियों से लेकर यात्रा निकलने और पूरी व्यवस्था की निगरानी खुद कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने की।
9 of 24
तरह-तरह के भारतीय परिधान में छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे की शान में... बजाई शहनाई, बरसाए फूल
तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। विद्यापीठ के गेट नंबर तीन पर शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने साथियों संग शहनाई वादन कर यात्रा की शुरुआत की। यहां किसान फूलमंडी के संचालक विशाल दूबे के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मलदहिया पर रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के रविशंकर सिंह, फातमान पर डर्बीशायर क्लब के शकील अहमद, उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रमोद वर्मा, हजरत अली समिति के फरमान हैदर, साजन तिराहे पर रोटरी क्लब एलीट के प्रदीप अग्रवाल ने स्वागत किया।
10 of 24
आकर्षक परिधान में आईं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
250 मीटर तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे शिक्षक : बेसिक शिक्षा परिषद के मंडलीय व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी के नेतृत्व में शिक्षक 250 मीटर, 200 और 180 मीटर के तीन तिरंगा लेकर पहुंचे थे। छात्र-छात्राएं तिरंगे के साथ शृंखला बनाकर चल रहे थे। शिक्षक विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महर्षि राज सिंह, दिनेश पटेल, हर्षित श्रीवास्तव, प्रेम चौधरी, कमलेश कुमार भी मौजूद रहे।
11 of 24
रवि सराफ और किशोर सेठ ने की पुष्पवर्षा।
- फोटो : अमर उजाला
इनका रहा सहयोग : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमर अनुपम।
12 of 24
ई-रिक्शा लेकर पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
ई-रिक्शा लेकर पहुंचीं : यात्रा की शोभा बढ़ाने महिलाएं रंग बिरंगा ई-रिक्शा लेकर पहुंची थीं। होली सिटी रिक्शा संगठन की ओर से तृप्ति मिश्रा, रेनू शर्मा, सुनीता माेदनवाल, रश्मि सिंह, निर्मला, अनीता, ज्योति, साधना ई-रिक्शा लेकर पहुंचीं।
13 of 24
छात्राओं ने दिखाया उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में तिरंगा लिए स्केटिंग करते चले बच्चे
हाथ में तिरंगा लिए स्केटिंग करते बच्चे जैसे सड़क पर उतरे, हर कोई उनकी रफ्तार देखता रह गया। सुबह-ए बनारस रोलर स्केटिंग एकेडमी के एके अंसारी के नेतृत्व में बच्चों ने स्केट्स पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान साढ़े तीन साल के अबूजैन की स्केटिंग देख हर कोई दंग रह गया। इसके अलावा रिया कुमारी, दक्ष सैनी, हृदयांश रंजन, आरव अग्रवाल भी हाथ में तिरंगा लेकर पूरे रास्ते में स्केट्स पर करतब दिखाते चल रहे थे।
14 of 24
डांस करते विद्यार्थियों ने खूब की मस्ती।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी संगठनों ने दिया बिस्किट-पानी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से मलदहिया चौराहे पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, पंकज अग्रवाल, मनीष कटियार, प्रशांत अग्रवाल, अनुपम देवा ने स्वागत किया।
15 of 24
व्यापारियों ने भी दिखाई सहभागिता।
- फोटो : अमर उजाला
महानगर उद्योग व्यापार समिति की ओर से मलदहिया चौराहे पर अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, अनुज डिडवानिया, गोकुल शर्मा, राहुल मेहता, रजनीश कनौजिया, डॉ. अंजनी मिश्रा, भजन अग्रहरि, दिनेश अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, शैलेश जायसवाल ने पुष्पवर्षा की।
16 of 24
छात्राओं ने दिखाया उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
कबीर रोड व्यापार मंडल के सनी जौहर, कीर्ति प्रकाश पांडेय, अनुभव जायसवाल, सोहनलाल चौरसिया मौजूद रहे। वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने सिगरा तिराहे पर बिस्किट-पानी दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुनीता सोनी, रवि शंकर पांडेय, शिव शंकर पांडे, मनीष पांडेय, शिव सोनकर, राज सोनी, शिवम सेठ मौजूद रहे। फैम के जिलाध्यक्ष अमित शेवारमानी ने स्वागत किया।
17 of 24
व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भूदेवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष देवश्री की ओर से पुष्पवर्षा की गई। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में पटेल प्रतिमा के पास स्वागत किया गया तो महिला मंडल से अध्यक्ष स्मृति लोहिया, पूनम जायसवाल, निधि जालान, वर्षा सेठ स्वागत में शामिल रहीं।
18 of 24
छात्राओं ने दिखाया उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
कैंट के व्यापारियों में वीरू गुप्ता, इंद्रा राजभर, हरिश्चंद्र पाठक, हिमांशु मखीजा, कृष्ण गुप्ता, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि, सनी जौहर, चंद्रभूषण दास, बबलू गुप्ता, हरि अग्रहरि, कीर्ति प्रकाश पांडेय, अनुभव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
19 of 24
संस्कृत विश्वविद्यालय में भी तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ और स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की ओर से सिगरा गुलाबबाग के पास पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ, स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशोर सेठ, स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, विष्णु दयाल, राजू वर्मा, पंकज सर्राफ, अनिल चंचल मौजूद रहे। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने पुष्पवर्षा की। साथ संजय निरंकारी, मनीष गुप्ता, अरविंद जायसवाल, पवन, राजीव वर्मा, शाहिद कुरैशी मौजूद रहे।
20 of 24
युवाओं ने दिखाया गजब का उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
कराटे खिलाड़ियों ने भी दिखाया उत्साह
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के कराटे खिलाड़ियों ने भी किसलय के नेतृत्व में अपना उत्साह दिखाया। इस दौरान कुंजन मौर्या, सूरज विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, खुशबू मौर्या, करन भारती, नितेश वर्मा, साबरीन हाशमी, अनुष्का मौर्या, अंशु गौतम, साक्षी तिवारी, कृतिका, खुशी और नेहा मौजूद रही।
21 of 24
छात्राओं ने दिखाया उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
भारत माता-रानी लक्ष्मीबाई बनकर पहुंचीं छात्राएं
तिरंगा यात्रा में आर्य महिला इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया की छात्राएं देशभक्ति के रंग में नजर आईं। आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव के नेतृत्व में कुछ छात्राएं भारत माता तो कुछ रानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह की वेशभूषा में पहुंची थीं। इस दौरान शिक्षकों में रश्मि श्रीवास्तव, श्रुति मिश्रा, मीनाक्षी पांडेय, कविता मौर्या भी छात्राओं के साथ चलती रही।
22 of 24
लंबी तिरंगा यात्रा ने हर किसी को किया आकर्षित।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा यादव की देखरेख में भी छात्राएं रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर यात्रा में शामिल होने पहुंचीं। बीटीएस कमच्छा की प्रधानाचार्य अंजु राय भी छात्राओं के साथ पहुंचीं। इसके अलावा हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र बालक इंटर कॉलेज, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार
23 of 24
बटुकों ने किया शंखनाद तो शुरू हुई तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम पुरस्कार (21000 रुपये)
आर्य महिला इंटर कॉलेज
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया
द्वितीय पुरस्कार (11000 रुपये)
स्काउट टीम-राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज
श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर
तृतीय पुरस्कार (5100 रुपये)
सुबह-ए बनारस रोलर स्केटिंग एकेडमी
होली सिटी रिक्शा संगठन से जुड़ी महिला ई रिक्शा चालक
बाैद्ध धर्म के लोगों ने भी लिया हिस्सा।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि वे देश के सम्मान में कितने समर्पित हैं। गजब का जोश था बच्चों में, शिक्षकों में और यात्रा में शामिल सभी लोगों में। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर
इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का अनुशासन और जोश काबिले तारीफ था। उन्होंने अपने उत्साह से पूरे शहर को देश के प्रति प्रेम और गर्व का संदेश दिया। - मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर
तिरंगा यात्रा में शानदार माहौल था। छात्र, शिक्षक, आम जनमानस सभी जोश से लबरेज थे। देश से युवाओं को जोड़ने का तिरंगा यात्रा से बेहतर कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। - पीयूष मोर्डिया, एडीजी जोन
बारिश के बीच भी बच्चे भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। इन बच्चों का उत्साह देखकर गर्व महसूस होता है। तिरंगे के प्रति इनकी लगन आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी। - सत्येंद्र कुमार, डीएम
मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा सिर्फ रैली या आयोजन नहीं है। बल्कि आने वाली पीढ़ी के दिलों में देशभक्ति का बीज बोने का कार्य है। - हिमांशु नागपाल, सीडीओ
बच्चों की ऊर्जा और उनका अनुशासन व तिरंगे के प्रति सम्मान देखकर यकीन और मजबूत हो गया कि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। - राजेश कुमार, डिवीजन रिटेल सेल्स प्रमुख, इंडियन ऑयल