वाराणसी। नवजात शिशुओं के जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद आने वाली आपात स्थितियों से बचाने के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण पीपीपी 100-बेडेड एमसीएच विंग कबीरचौरा में आयोजित किया जा रहा है जो 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें जनपद की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों से चयनित चिकित्सक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में प्रसव कक्ष में नवजात शिशु की सांस रुकने या अन्य गंभीर स्थितियों में तुरंत क्या करना है इसका अभ्यास कराया जा कराया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि यह प्रशिक्षण नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए बेहद जरूरी है। इससे नवजात मृत्यु दर में कमी आएगी। संवाद