फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर होल्डिंग एरिया में ही मिलेगा टिकट

विज्ञापन
सावन मास कावड़ यात्रियों के लिए केंट रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा होल्डिंग एरिया। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। सावन में काशी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां यात्री बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। इसी स्थान पर जनरल टिकट की सुविधा भी उपलब्ध होगी और ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी भी मिलती रहेगी। इसके अलावा एक हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है, जहां यात्री अपनी समस्याएं बता सकेंगे। रेल प्रशासन का अनुमान है कि सावन में प्रतिदिन करीब दो लाख यात्री कैंट रेलवे स्टेशन पर आएंगे। इसे देखते हुए सीसीटीवी कैमरों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल की भी तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। हर सोमवार को काशी में छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जबकि सामान्य दिनों में भी दो से तीन लाख लोग बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बड़ा होल्डिंग एरिया बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब 10 कर्मचारी देर रात तक निर्माण कार्य में जुटे रहे। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है।
वर्जन
होल्डिंग एरिया में दो एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाए जाएंगे, जिनसे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जनरल टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा मेडिकल टीम और हेल्प डेस्क पर रेल कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सावन भर स्टेशन परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। - अर्पित गुप्ता, निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें