फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल में शो पीस बनी लाखों रुपये की थायराइड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय खून की जांच के लिए लगाई थायराइड मशीन गई थी, लेकिन इन जब से लगी है यह मात्र शोपीस बनकर रह गई है। इसके चलते लोगों को थायराइड की जांच कराने के लिए बाहर का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे मरीजों और तीमारदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। विभाग जबकि विभाग का दावा है कि जल्द ही थायराइड जांच की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी, लेकिन इसमें देर होने के कारण लोग परेशान है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन खून की जांच कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है।प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक लोगों ब्लड सैंपल लेकर जांच किए जाते हैं,लेकिन इसमें थायराइड की जांच नहीं हो पाती हैं। 20 से 25 मरीज प्रतिदिन थायराइड के आते हैं जिन्हें जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है और उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। वहीं जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में लाखों रुपए की खरीदारी कर अत्याधुनिक मशीन तो आ गई है, लेकिन जांच ना होने के कारण वह शोपीस बनकर रह गई हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है जबकि स्वास्थ्य महकमा का दावा है कि जल्द ही थायराइड की जांच शुरू करा दी जाएगी। इसके लिए शासन को अवगत कराया गया है।
इनसेट
केमिकल नहीं होने के कारण नहीं हो रही जांच
चंदौली। स्थानीय सांसद व केंद्र के भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर जेम पोर्टल के माध्यम से रेडा कंपनी की ओर से सीआरएस के तहत की खरीदारी हुई है। वहीं केमिकल की व्यवस्था ना होने के कारण अत्याधुनिक थायराइड मशीन शोपीस बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों की माने तो अगर यह मशीन संचालित हो जाए तो इससे एक मरीज की 125 तरह की जांच चंद मिनटों में हो जाएगी, लेकिन केमिकल न होने के कारण कई महीनों से जांच नहीं हो पा रही है। वहीं अत्याधुनिक मशीन जिला अस्पताल के पैथोलॉजी की शोभा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


कोट
पंडित कमलापति संयुक्त जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में थायराइड के जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन आई है, लेकिन केमिकल नहीं होने के कारण जांच अभी शुरू नहीं हो पा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन को अवगत कराया है, उम्मीद है कि जल्द ही यह व्यवस्था बहाल हो पाएगी। डॉ उर्मिला सिंह सीएमएस पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल चंदौली।
विज्ञापन

-
रिपोर्टराकेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें