आजमगढ़, वाराणसी और विंध्याचल मंडल के जिलों में शुक्रवार को मौसम बदला रहा। तीनों मंडलों के लगभग सभी जिलों में दिनभर बदली छाई रही। सोनभद्र, मऊ-आजमगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। इन जिलों में तिलहनी, दलहनी और सब्जियां की फसल को नुकसान पहुंचा। बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली और भदोही में बूंदाबांदी हुई। सोनभद्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुए। इसके चलते जगह-जगह जलजमाव के साथ ठंड बढ़ गई है। मऊ जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम आई तेज आंधी और बरसात से किसानों की फसलें बरबाद हो गईं।
बाली लगी गेहूं की फसल गिर गई है। कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट कर धराशायी हो गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम में बदलाव से तापमान में भी काफी बदलाव हुआ और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।