मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जूडनपुर गांव निवासी महिला ने रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी और अपने पति सहित छह ससुराल के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि उसे पांच लाख रुपये दहेज में न देने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार कविता चौहान पुत्री दारा चौहान ने बताया कि उसकी शादी 6 जून 2023 को रानीपुर थाना क्षेत्र के मांडुसरा गांव निवासी प्रवीण चौहान पुत्र धुरंधर के साथ हुई थी।
विवाह के बाद ससुराल वाले पति प्रवीण और सास ससुर, ननद, देवर दहेज में 5 लाख की मांग कर प्रताड़ित किया। जिसपर पीड़िता ने माता पिता को जानकारी दी तो दोनों पक्षों में पंचायत हुई, इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा। ससुराल वाले विवाहिता को विदा कर कर ले जाने के लिए राजी नहीं हुए।