फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सिलेंडर फटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं, दो घायल

Fri, 22 Nov 2019 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सिलेंडर फटने से झुलसीं महिला को देखने पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी। - फोटो : a
विज्ञापन

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढी मोहल्ले में शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसकी चपेट में आकर तीन महिलाएं झुलस गई। हादसे के दो महिलाएं जान बचाने के लिए छत से कूद गईं, जिससे उन्हें भी गंभीर चोट आई हैं।

विज्ञापन


आनन फानन में सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डाक्टरों को इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।

मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता योगेंद्र सिंह के मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। हादसे में नरही थाना क्षेत्र की बरौली सोहांव निवासी अनामिका (20) पुत्री धर्मेंद्र, शहर कोतवाली क्षेत्र की मिढ्डी निवासी गीता देवी, अमृता (40) पत्नी अभिनव तिवारी, अनीता देवी (28) पत्नी सुरेंद्र साहनी व मनसा देवी (50) पत्नी लालजी झुलसी व घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें