कलेक्ट्रेट में तीन बुनकरों का राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयन
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए पूर्वांचल के तीन बुनकरों का चयन हुआ है। इनमें दो वाराणसी और एक मिर्जापुर के हैं। क्लेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चयन समिति के सदस्यों ने पुरस्कार के लिए तीन बुनकरों का चयन किया।
इसमें अजगरा के दूधनाथ प्रसाद की कटुआ रंगकार्ट साड़ी प्रथम, कमना चोलापुर की सविता प्रसाद के रंगकार्ट कटुआ वाल हैंगिंग द्वितीय तथा मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी फैजलुर रब की दरी कैनवास मध्य कालीन कलाकृति डिजाइन के लिए तृतीय स्थान हेतु चयनित की गई है। चयन समिति के सदस्यों में संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन शर्मा, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपिका, प्रतिनिधि प्रोजेक्ट आफिसर राज्य हथकरघा निगम आरएमएम, उप निदेशक बुनकर सेवा केन्द्र तथा नामित 2 बुनकर प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल रहे।