फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहा रहे तीन किशोर डूबे

Sat, 18 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र स्थित गंगा के शूलटंकेश्वर घाट पर शुक्रवार की दोपहर नहाते समय तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। सौरभ पटेल, सत्येंद्र शर्मा और अमित पटेल में सिर्फ सत्येंद्र को ही तैरना आता था। वह दोनों दोस्तों को बचाने में डूब गया। तीनों नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। घरवालों को बताए बिना वे नहाने गए थे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के डाफी, नारायणपुर गांव के रहने वाले बीएचयूकर्मी अनिल पटेल का बेटा कक्षा नौ का छात्र सौरभ पटेल (16 वर्ष), सैलून संचालक चंद्रभान पटेल का बेटा अमित पटेल (17 वर्ष) और रामलाल का बेटा दसवीं का छात्र सत्येंद्र शर्मा (17 वर्ष) दोस्त थे। अमित ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिता के किताब बाइंडिंग के काम में हाथ बंटाता था। तीनों शुक्रवार की दोपहर घर से बिना बताए साइकल से निकले थे। दोपहर करीब एक बजे रोहनिया क्षेत्र स्थित शूलटंकेश्वर घाट पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। तीनों में केवल

सत्येंद्र को ही तैरना आता था। नहाने के दौरान ही अमित और सौरभ गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे। उन्हें बचाने में सत्येंद्र भी डूबने लगा। उस समय घाट पर मौजूद नुआंव निवासी दुक्खू राजभर ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। कुछ ही देर में सौरभ, सत्येंद्र और अमित डूब गए। पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक आसपास के लोग भी घाट पर जुट गए। गोताखोरों को नदी में उतारा गया। गजाधर पुर गांव के  चौकीदार अशोक  पांडेय ने गोताखोरों की मदद से करीब आधे
विज्ञापन


घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीन मौतों के बाद नारायणपुर गांव में मातम पसर गया है। सौरभ पटेल और सत्येंद्र दो भाई, दो बहनों में सबसे छोटे थे। अमित दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें