फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वर मठ के तीन छात्रों को मिलेगा वेद पंडित पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी स्थित रामेश्वर मठ द्वारा संचालित स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के तीन वेदपाठी छात्रों पवन मिश्र, सुरेंद्र कुमार तिवारी एवं सुशील कुमार दुबे को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा 2020-21 का वेद पंडित पुरस्कार दिया जाएगा। काशी धर्मपीठ रामेश्वर मठ के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चयनित छात्रों को 50-50 हजार रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि रामेश्वर मठ द्वारा संचालित वेद विद्यालय प्राचीन काल से ही वेद उपनिषद का शिक्षा वेद पार्टी छात्रों को दे रहा है ताकि भारतीय संस्कृति का मूल आधार वेद लुप्त ना हो और इसका प्रचार-प्रसार देश-विदेश में होता रहे। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जयंत पति त्रिपाठी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी। छात्रों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें