आईआईटी बीएचयू के मोर्वी हॉस्टल के वार्डन के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में निलंबित किए गए तीनों छात्रों को सोमवार को नोटिस रिसीव कराया गया। इसके अलावा उनसे हॉस्टल भी खाली करा लिया गया है। उधर छात्रों ने अपने अपर लगे आरोपों को खारिज किया है।
आईआईटी में मैकेनिकल तृतीय वर्ष के छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने वार्डन के साथ हॉस्टल और फिर ऑफिस जाकर दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत वार्डन ने चीफ प्राक्टर कार्यालय में की थी।
डिप्टी चीफ प्राक्टर प्रो. प्रभाकर सिंह ने बताया कि तीनों छात्रों को कुलसचिव की ओर से जारी आदेश भी रिसीव करा दिया गया है। साथ ही उनसे हॉस्टल का कमरा भी खाली करा लिया गया। बताया कि हॉस्टल के साथ ही संस्थान में किसी भी प्रकार की आराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।