फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आयुर्वेदाचार्य की परीक्षा में नकल करते मिले तीन छात्र, प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयुर्वेदाचार्य (बीएएमएस) की मुख्य और पूरक परीक्षाओं में बुधवार को तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। उड़ाका दल की ओर से पकड़े जाने पर तीनों छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित किया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर के महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध सत्र 2022-23 (द्वितीय प्रोफेशनल बैच) और सत्र 2024-25 के छात्रों की परीक्षाएं 2 से 28 अप्रैल तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर केंद्र पर कड़ी निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था के साथ कराई जा रही है। केंद्राध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उड़ाका दल लगातार परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर रहा है। परीक्षा में 620 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें