फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रोपवे के तीन स्टेशन तैयार, गोदौलिया और गिरजाघर में काम बाकी; दिसंबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद

Mon, 16 Nov 2026 05:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में रोपवे की सेवा दिसंबर से यात्रियों के लिए शुरू होने की उम्मीद है। तीन स्टेशन तैयार हो गए हैं। जबकि गोदौलिया और गिरजाघर में काम बाकी है। सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं अहम हैं। 
विज्ञापन
Varanasi Ropeway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट-गोदौलिया रोपवे परियोजना के तहत कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, गिरजाघर और गोदौलिया स्टेशन पर अभी काम बाकी है। 3.85 किलोमीटर लंबे रोपवे कॉरिडोर के तीन स्टेशन तैयार होने के बाद अब शेष कार्यों को पूरा करने पर जोर है। परियोजना का निर्माण पूरा होने और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिसंबर से यात्रियों के लिए रोपवे सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


परियोजना के तहत कुल पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। गिरजाघर और गोदौलिया स्टेशन पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। परियोजना की कुल लंबाई 3.85 किलोमीटर है। इसमें 29 टावर लगाए गए हैं और 148 गंडोला केबिन के जरिये यात्रियों को सफर कराने की योजना है। दिसंबर से यात्रियों के लिए सेवा शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है।

रोपवे शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का सफर करीब 16 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। इससे शहर के व्यस्ततम मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने और पर्यटकों को आवागमन का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अब शहरवासियों को रोपवे के शेष कार्य पूरे होने और संचालन की आधिकारिक तारीख घोषित होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें