फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपरैल का मकान गिरने से तीन घायल, ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकाला

Sun, 02 Sep 2018 06:48 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
खपरैल का मकान गिरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले के एकौना गांव में रविवार की भोर में चार बजे बारिश की वजह से जोखन सिंह का खपरैल का दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। घर में सो रहे तीन लोग दब गए। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और काफी प्रयास के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां तीनों की हालत सामान्य है। 

शहाबगंज में उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक जोखन सिंह ने गांव में ईंट और मिट्टी की दीवार से बने दो मंजिला मकान बनवा रखा है। उपरी कमरों पर खपरैल की छत बनी थी। रविवार की रात जोखन सिंह अपने पौत्र संदीप (15) और सचिन (13) पुत्र सुनील के साथ मकान के एक कमरे में सो गए। घर के अन्य सदस्य इस मकान से सटे दूसरे मकान में सोए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र में पूरी रात तेज बारिश हुई। इससे दीवार गिली हो गई और भोर में चार बजे मकान भरभरा कर गिर गया और तीनों मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और आनन फानन में मलबा हटाने लगे।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मलबे में दबे होने से तीनों को चोटें आई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां इलाज के बाद तीनों की हालत में सुधार है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें