फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गुरुग्राम में तैनात इंजीनियर समेत तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित, लैब अटेंडेंट सहित चार कोरोना को मात देकर पहुंचे घर 

Sun, 14 Jun 2020 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जांच के लिए नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर के सरायनन्दन निवासी गुरुग्राम में तैनात लैब इंजीनियर समेत तीन लोगों मे शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा मुंबई में कारपेंटर और लल्लापुरा के एक स्कूल में क्लर्क की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर लंका थाना के प्रज्ञानगर निवासी लैब अटेंडेंट समेत चार मरीज कोरोन को मात देकर घर पहुंचे। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन नए नए मरीज मिलते जा रहे हैं। शनिवार को मिले तीन संक्रमितों में दो प्रवासी हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएसबीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में कारपेंटर का काम करने वाले चौबेपुर के गिरनाथीपुर निवासी 38 वर्षीय और गुरुग्राम में एक लैब में इंजीनियर और कार से वाराणसी आने वाले भेलूपुर के सरायनन्दन शुकुलपुर निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा लल्लापुरा के एक स्कूल में क्लर्क पुरानी अदालत दालमंडी के रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और तीन नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 270 हो गई है, इसमे 181 डिस्चार्ज हुए है। सात की मौत के बाद अब आईसोलेशन वार्ड में 82 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें