फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

Mon, 24 Feb 2020 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
कार के साथ एक्सीडेंट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शाम करीब छह बजे कार और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, कार चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी मनोज(20) पुत्र रामबचन, मंटू(25) पुत्र पुर्नवासी, अनिल(30) पुत्र दिहु और घायल अखिलेश(28) पुत्र छट्ठू राजभर एक ही बाइक से बांसडीह जा रहे थे। जैसे ही वह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर चट्टी के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही हुंडई कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस दौरान मनोज, मंटू व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें