फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन की मौत: कहीं करंट ने ली जान, कहीं बाइक की टक्कर से मौत; एक ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी

Mon, 02 Nov 2026 06:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

खंभा हटाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू भी करंट से झुलस गए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने शमशाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंभा हटाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन

लंका थाना क्षेत्र के नरिया स्थित इमाम चौक पर रविवार रात खंभा हटाने के दौरान करंट लगने से शमशाद (14 वर्ष) की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे दो अन्य युवक इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू भी झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शमशाद को मृत घोषित कर दिया।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित फारूकी नगर निवासी शमशाद रात करीब 10.30 बजे लंका थाना क्षेत्र के नरिया स्थित इमाम चौक पर काम करने गया था। खंभा हटाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू भी करंट से झुलस गए। 
विज्ञापन


बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने शमशाद को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू की स्थिति सामान्य है। शमशाद के पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

Trending Videos

बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुमकुनी गांव के पास सोमवार को सड़क पार करते समय दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार सोनी (45) की मौत हो गई। वहीं, पति दिलीप घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में भर्ती कराया। वहीं, सोनी के शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के बैजल पट्टी गांव निवासी दिलीप अपनी पत्नी सोनी के साथ चुमकुनी में रहता था और मजदूरी करता था। दिलीप और सोनी सुबह कहीं गए थे। लौटते समय बाइक से वह चुमकुनी में सड़क पार कर रहे थे। तभी चौबेपुर से मुनारी की ओर जा रही एक बाइक ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दिलीप की पत्नी सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। 

घायल सोनी को तुरंत नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर के बाद भागे बाइक सवार की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पत्नी के मायके से नहीं आने पर पति ने फंदे से लटक कर दी जान
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में हसनपुर पुल के नीचे रहने वाले किशन सोनकर ने रविवार की रात फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण किशन अवसाद में था। पिता जीउत सोनकर ने पुलिस को बताया कि किशन की शादी राजातालाब में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले एक वर्ष से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। इस कारण किशन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।

थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि किशन पत्नी के वियोग के चलते मानसिक तनाव में था। इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें