फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना से दम तोड़ने वाले व्यापारी की पत्नी और बहू भी COVID-19 पॉजिटिव

Tue, 07 Apr 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण वाराणसी जिले में भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गंगापुर की दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह दोनों तीन अप्रैल को बीएचयू अस्पताल में मृत उस कपड़ा व्यापारी की पत्नी और बहू हैं, जिसकी मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ हो गई है। दो युवक ठीक हो कर घर चले गए हैं, जबकि कपड़ा व्यापारी की मौत हो चुकी है। छह लोगों का इलाज चल रहा है। गंगापुर के रहने वाले 55 वर्ष के  कपड़ा व्यापारी की मौत तीन अप्रैल को बीएचयू में इलाज के दौरान हुई थी।

इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर के आसपास के रास्तों को सील कर परिवार के 16 सदस्यों के सैंपल लिए थे। मंगलवार को इनमें से 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन पत्नी और बहू पॉजिटिव मिलीं। इससे लोग सकते में है। अब घर के सदस्यों की दुबारा नए सिरे से जांच की जाएगी। 

व्यापारी की पत्नी, बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति ठीक है। बुधवार को एक बार फिर टीम घर पर भेजकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें